मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की विकास कार्यों की समीक्षा, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देशखबर:

मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चयनित विषयों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों में त्वरित निर्णय लेकर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाने और गांव-गांव में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को उनकी भूमि के स्वामित्व संबंधी अधिकार आसानी से मिल सकेंगे।बैठक में मुख्यमंत्री ने ‘स्कूल चलें अभियान’ के दौरान अधिकतम सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।इसके अलावा उन्होंने चित्रकूट, ममलेश्वर, राम वनगमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय जैसी प्रमुख विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थस्थलों पर धर्मशाला, अन्न क्षेत्र, अस्पताल और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here