मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश: यूनियन कार्बाइड भूमि पर बनेगा भव्य स्मारक, मंत्रालय में बायोमेट्रिक हाजिरी होगी लागू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को यूनियन कार्बाइड की भूमि पर भव्य स्मारक निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए मंत्रालय, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू की जाए।मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और प्रमुख मंदिरों में उनकी तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही अग्निवीरों को विशेष सशस्त्र बल (SAF) में आरक्षक पदों की भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को इन निर्देशों पर समयबद्ध अमल करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here