मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दिल्ली दौरे पर रहेंगे,

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान( CM Shivraj Singh Chouhan) कल दिल्ली के दौरे पर रहेंगे । जहां वह महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से सौजन्य भेंट करेंगे । राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू जी से मुख्यमंत्री चौहान की यह पहली आधिकारिक भेंट है । वहीं मुख्यमंत्री चौहान कल शाम में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और आर के सिंह से भेंट कर प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे ।शासकीय मुलाकातों के पश्चात मुख्यमंत्री चौहान, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से भेंट करेंगे ।मुख्यमंत्री चौहान कल देर रात भोपाल वापस आएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here