मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम, नीम और खिरनी के पौधे लगाए

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, नीम और खिरनी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पर्यावरण-संरक्षण और जन-सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही “नर सेवा-नारायण सेवा” समिति के सदस्यों ने पौध-रोपण किया। समिति के सर्वश्री धीरज सिंह, दुर्गेश सिंह, मनोज सोनी, राजेश सोनी और अजय सोनी ने पौधे लगाए। श्री मिहिर श्रीवास्तव ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री रजत यादव, सौरभ परसाई, दीपक साहू और आयुष रघुवंशी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री तरूण राय और उनकी पत्नी श्रीमती अंजली राय ने अपने विवाह के उपलक्ष्य में पौध-रोपण किया। श्री तरूण की माता श्रीमती लता राय भी साथ थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here