China constructed at least 3 villages near Arunachal Pradesh – एक्सक्लूसिव : अरुणाचल के नजदीक चीन ने किया तीन गांवों का निर्माण, ग्रामीणों को किया स्थानांतरित

एक्सक्लूसिव : अरुणाचल के नजदीक चीन ने किया तीन गांवों का निर्माण, ग्रामीणों को किया स्थानांतरित

नई दिल्ली:

चीन ने बुम ला पास (Bum La Pass) से करीब पांच किलोमीटर दूर कम से कम तीन गावों (Villages) का निर्माण किया है, जो कि पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारत, चीन और भूटान के बीच त्रिकोणीय जंक्शन के करीब स्थित है. इस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद है और यह नया निर्माण अरुणाचल प्रदेश की सीमा के साथ अपने क्षेत्रीय दावों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है. 

यह भी पढ़ें

चीन की गतिविधियों पर नजर रखने वाले ब्रह्म चेलानी का कहना है कि “चीन अपने क्षेत्रीय दावों को मजूबत करने और सीमा पर घुसपैठ को बढ़ाने के लिए भारत की सीमा के पास कम्युनिस्ट पार्टी के हैन चाइनीज और तिब्बती सदस्यों को बसा रहा है.” जैसे चीन दक्षिण चीन सागर में मछुआरों का इस्तेमाल करता है. चीन भारतीय गश्त वाले हिमालयी क्षेत्रों में घुसपैठ करने के लिए नागरिक संसाधनों- चरवाहों और ग्रेजर (घास खाने वाले जानवर) का उपयोग करता है. 

इस रिपोेर्ट में पेश की गई नई सैटेलाइट इमेज ऐसे समय सामने आई है जब एक हफ्ते पहले भूटानी क्षेत्र में चीनी गांवों को बसाने की तस्वीरें सामने आई थीं. यह डोकलाम (Doklam) की उस साइट से करीब सात किलोमीटर दूर है जहां वर्ष 2017 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी थी. 

Newsbeep

2017 के डोकलाम विवाद स्‍थल से 7 किमी दूर दिखे नए चीनी बंकर

इस रिपोर्ट में दिखाए गए गांव चीनी क्षेत्र में स्थित हैं और इनका निर्माण ऐसे समय में किया जा रहा है कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की फौजें आमने-सामने हैं. 1962 के युद्ध के बाद दोनों देशों सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. भारत और चीन ने सीमा पर भारी तैनाती कर रखी है. आठ दौर की सैन्य वार्ता होने के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here