China released new video before talks on border dispute in Ladakh, China tries to run away from real issues – लद्दाख में सीमा विवाद पर भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर के अधिकारियों के बीच शनिवार को वार्ता

लद्दाख में सीमा विवाद पर भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर के अधिकारियों के बीच शनिवार को वार्ता

Ladakh Border Dispute

भारत और चीन के बीच लद्दाख(Ladakh Border Dispute) के पैंगोंग सो (Pangong Tso) इलाके में चल रहा नौ महीने लंबा विवाद सुलझने के बाद दोनों देश शनिवार को फिर वार्ता की मेज पर होंगे. भारत-चीन के कोर कमांडर लेवल (Core Commander level talks) के अधिकारियों के बीच डेपसांग, गोगरा और हॉट स्प्रिंग पर बातचीत होगी, जहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं. इस बीच चीन ने गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष से का एक वीडियो जारी कर प्रोपेगेंडा वार छेड़ा है.

यह भी पढ़ें- चीन ने कबूला, गलवान में भारतीय सेना के साथ झड़प में 5 सैनिकों की मौत हुई

हालांकि बातचीत के ठीक पहले चीन की हरकतें साफ संकेत दे रही हैं कि वह मुद्दों को भटकाना चाहता है, वह कोशिश कर रहा है कि बातचीत असल मुद्दों पर न हो और विवाद लंबा खिंच सके. उसने गलवान घाटी (Galwan Valley Video) में संघर्ष का वीडियो जारी कर यह जताने की कोशिश है कि टकराव भारत की ओर से शुरू हुआ था. 

भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर के अधिकारियों की बातचीत शनिवार को सुबह दस बजे चुशूल के दूसरी ओर चीन के इलाके मोलडो में होगी. बातचीत का मुख्य एजेंडा गोगरा (Gogra) , हॉट स्प्रिंग (Hot spring) और देपसांग  (Depsang) इलाका होगा. जहां चीन ने यथास्थिति को बदलने की पिछले साल कोशिश की थी. लेकिन बातचीत से ठीक एक दिन पहले चीन ने गलवान घाटी में 15 जून को भारतीय सैनिकों के साथ हुए खूनी झड़प में पहली बार कबूला कि उसके चार सैनिक मारे गए थे.

उसने गलवान घाटी को लेकर एक वीडियो जारी कर उस दिन की हिंसा के लिए भारतीय जवानों को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की. इससे पहले सेना ने मंगलवार को वीडियो जारी कर दिखाया कि चीन की सेना पैंगोंग लेक से वापस लौटते दिख रही है. न केवल उसके टैंक पीछे हटते दिखे बल्कि जेसीबी मशीन से उसने अपने बंकर भी तोड़े. ऐसा कहीं पहली बार दिखा है कि चीन की सेना पीछे लौटती दिखी हो. 

Newsbeep

लेकिन बातचीत से ठीक पहले चीन की इस हरकत के पीछे बातचीत पर दवाब बनाने की उसकी सोची समझी रणनीति है ताकि बातचीत असल मुद्दों पर न हो और वह विवाद को और लंबा खींच सकें. पिछले नौ महीने से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाएं आमने सामने है.15 जून को गलवान घाटी में सैनिकों को हटाने को लेकर दोनों देशों के बीच खूनी झड़प हुई थी. इसमे 20 भारतीय जवान शहीद हुए और कथित तौर पर 45 चीनी सैनिक मारे गए थे.

खबरों की खबर: चीन की सरकारी मीडिया ने जारी किए गलवान झड़प के वीडियो


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here