China Said Corona Virus is originated by nature not man made | कोरोना वायरस पर चीन ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ये महामारी मानव निर्मित नहीं है बल्कि…

बीजिंग: दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुके कोरोना वायरस (Corona Virus) पर चीन का चौंकाने वाला बयान सामने आया है. चीन का कहना है कि कोरोना वायरस मानव निर्मित नहीं है बल्कि यह प्राकृतिक है. चीन (China) के इस बयान के बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई है. 

दरअसल चीन से पूछा गया था कि क्या वायरस प्रयोगशाला से नहीं बल्कि वन्यजीव पशु बाजार से खोजा गया है? इस पर चीन ने जवाब दिया कि वर्तमान में हमारे पास इस महामारी के बारे में बहुत जानकारी नहीं है लेकिन हम इस समय ये कह सकते हैं कि ये वायरस प्राकृतिक कारणों से फैला है, यह मानव निर्मित नहीं है.

चीन ने कहा कि इस वायरस का निवारण, नियंत्रण और इलाज किया जा सकता है. हम जो भी कर सकते हैं, वह कर रहे हैं. हमने 90 प्रांतों को संगठित किया है और 80 बिलियन से ज्यादा का फंड इकट्ठा किया है. सेंट्रल हेल्थ टीम ने 200 मेडिकल टीमों को इलाज के लिए भेजा है और हमने 1100 हाईवे टोल पर वाहनों को छूट दी है.

ये भी देखें- 

चीन ने यह भी कहा कि वुहान में 10 हजार मोबाइल हॉस्पिटल खोले गए हैं और वहां मरीज आ रहे हैं. इसके अलावा मास्क, खाना और बुनियादी चीजों की सप्लाई की जा रही है. हॉस्पिटल्स को बनाने में 10 दिन लगेंगे और 100 डिजाइनर इस काम में लगे हुए हैं. सभी मरीजों पर इमरजेंसी एक्शन लिया जा रहा है. 10 हजार लोग इस महामारी से लड़ने के लिए काम में लगे हुए हैं. 

चीन ने कहा कि हमारे पास बीमारी से जुड़े 70,000 से अधिक पुष्टि के मामले हैं. इस महामारी से लड़ने में चीन की अर्थव्यवस्था का बहुत योगदान है. चीन की अर्थव्यवस्था पहाड़ की तरह है और चीन की तुलना में पहाड़ को हिलाना आसान है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here