बीजिंग: चीन (China) ने निर्यात के क्षेत्र में शानदार वापसी की है और इस वजह से फैक्ट्रियों में कामगारों की जबर्दस्त मांग बढ़ गई है. मैनुफेक्चरिंग क्षेत्र में ये जो बेहतरीन उछाल (Manufacturing boom) देखने को मिली वो विदेशी मांग बढ़ने की वजह से हुई है. चीन में बीते नौ महीनों में निर्यात (Export) के मामले में जो ग्रोथ हुई है वो उम्मीद से कहीं बेहतर रही है. पिछले नौ महीनों में आठ महीने ऐसे रहे हैं जब ये दर काफी अच्छी रही है.
चीन के उत्पादों की मांग बढ़ी
कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान जब दुनिया अनहोनी की आशंका से डरी और लगभग ठप पड़ गई थी तब चीन (China) दुनिया की परवाह किए बगैर इकॉनमी संभालने के साथ कई मोर्चों पर व्यस्त था. दुनियाभर में चीनी उत्पादों की मांग में जबर्दस्त उछाल आया. विदेशी मांग लगातार बढ़ने की वजह से पिछली कुछ तिमाहियों में चीन की निर्यात दर बढ़ रही है.
चीन में इसलिए कामगारों का टोटा
मैनुफेक्चरिंग के क्षेत्र में चीन की जो शानदार वापसी हुई है उसकी वजह कोविड-19 (Covid-19) से परेशान देशों में जबर्दस्त मांग बढ़ने तकी वजह से हुआ है . ये इतना अच्छा है कि अब निर्यात ऑर्डर पूरा करने के लिए चीन की फैक्ट्रियों में कामगारों (Blue caller Jobs) का टोटा हो गया है.
इन इंडस्ट्रीज में जबर्दस्त उछाल
चीनी एक्सपोर्ट में ओवरआल बूम आया है. ऐसे में प्रमुख क्षेत्रों की बात करें को देश के इंडस्ट्रियल रोबोट, कंप्यूटर उपकरण और इंटीग्रेटेड सर्किट्स का निर्माण विदेशी ऑर्डर्स की वजह से उम्मीद से कहीं अधिक हुआ. 30 नवंबर 2020 तक इन इंडस्ट्रीज में क्रमशः 22.2%, 10.1% और 15.9% की ग्रोथ देखने को मिली.
साल 2006 के बाद निर्यात में इतना उछाल
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चीन की वैश्विक निर्यात हिस्सेदारी पिछले साल की तुलना में ज्यादा रही. 2020 की दूसरी तिमाही में निर्यात में 11 फीसदी और तीसरी तिमाही में 13% का इजाफा हुआ. 2006 के बाद किसी भी तिमाही में आई ये सबसे बड़ी ग्रोथ रही.
चीन का दुनिया को संकेत
चीन ने दुनिया को बता दिया है कि उसने करीब करीब कोरोना वायरस और उससे पैदा हुई महामारी पर काबू पा लिया है. चीन में निर्माण के क्षेत्र में पहले जैसी अभूतपूर्व तेजी आई है. हालात ये हो गए हैं कि चीन के कारखानों में ऑर्डर पूरा करने के लिए काम करने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं.
LIVE TV

