Chinas Three Gorges Dam in Danger of Collapse Expert Warns | मूसलाधार बारिश ने चीनी सरकार की बढ़ाई टेंशन, इस बांध के टूटने से डूब सकते हैं 24 राज्य

नई दिल्ली: चीन के 24 राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. इस बीच चीनी जलविज्ञानी वांग वेअलुओ ने थ्री गोर्ज डैम ने बांध (Three Gorges Dam in China) के टूटने की चेतावनी जारी की है. दक्षिणी चीन में 1 जून से हो रही मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान के चलते 7 हजार से ज्यादा घर ढह गए हैं. सोमवार तक करीब 80 लाख लोग इससे प्रभावित थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रलह से चीन में करीब 29 लाख डॉलर नुकसान की संभावना जताई जा रही है.

ताइवान न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मूसलाधार बारिश के चलते दुनिया के सबसे बांध के टूटने की आंशका से चीनी परेशान हैं. न्यू टॉक की एक रिपोर्ट की मानें तो चीनी जलविज्ञानी ने सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना को नुकसान पहुंचने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: इस देश ने बनाया ‘चमत्कारिक मास्क’, कोरोना वायरस को 99 प्रतिशत तक मार सकता है

वांग वेअलुओ का कहना है कि बांध की डिजाइन, निर्माण और क्वालिटी की जांच एक ही समूह द्वारा की गई थी और यह परियोजना जल्द ही समाप्त हो गई थी. उन्होंने कहा कि चीनी जल संसाधन मंत्री ये जियानचुन ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि देश में कम से कम 148 नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर से है.

सीटी वांट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वांग का कहना है कि सबसे गंभीर चिंता दरारें और घटिया क्रंकीट है, जो बांध के निर्माण के दौरान इस्तेमाल की गई थी. यांग्त्ज़ी नदी के निचले हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए खतरनाक स्थिति बन सकती है.

सीएनटीवी की मानें तो बांध को बीजिंग के मानव इतिहास में सबसे बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धियों में से एक माना गया है, हालांकि समय-समय पर इसकी बनावट पर सवाल खड़े होते रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here