Chinese media Said India and China do not need America Help to Overcome From Border Dispute

बीजिंग: भारत और चीन (India and China Dispute) के बीच जोर पकड़ रहे सीमा विवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका (America) ने मध्यस्थता करने की बात कही थी. जिसके बाद चीन के सरकारी मीडिया ने गुरूवार को कहा कि चीन और भारत को वर्तमान में सीमा पर जारी टकराव खत्म करने के लिए अमेरिका की मदद की जरूरत नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद सुलझाने में मध्यस्थता करने की बात एक ट्वीट के जरिए कही थी. जिसके बाद चीन की मीडिया में यह प्रतिक्रिया सामने आयी है. ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, ‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है.’

ये भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूड ठीक नहीं’

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से ट्रंप के ट्वीट के जवाब में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है. लेकिन सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे एक लेख में कहा गया कि दोनों देशों को राष्ट्रपति ट्रंप की ऐसी मदद की जरूरत नहीं है.

रिपोर्ट के लिखा गया है- ‘हालिया विवाद को भारत और चीन द्विपक्षीय वार्ता से सुलझाने में सक्षम हैं. दोनों देशो को अमेरिका से सतर्क रहना चाहिए जो कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के अवसर की तलाश में रहता है.’

बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि भारत और चीन के बीच लद्दाख व सिक्किम के वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव काफी बढ़ चुका है. कहा जा रहा था कि सीमा पर दोनों देशों ने सैनिकों की तैनाती और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here