Chinese researcher killed in US, ‘verge of making very significant’ coronavirus findings | चीनी रिसर्चर की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, कोरोना वायरस पर महत्वपूर्ण खोज के थे करीब

न्यूयॉर्क: कोरोना वायरस पर महत्वपूर्ण खोज करने के नजदीक पहुंचे एक चीनी रिसर्चर की अमेरिका के पेनसिलवानिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मीडिया में बुधवार को आई खबरों में यह बात कही गई. रॉस पुलिस विभाग के अनुसार पिट्सर्ब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बिंग लिउ (37) शनिवार को उत्तरी पिट्सबर्ग की रॉस टाउनशिप में स्थित अपने घर में मृत पाए गए. उनके सिर, गर्दन, धड़ और हाथ-पैरों में गोलियों के निशान थे. जांच अधिकारियों का मानना है कि अपनी कार में मृत मिले 46 वर्षीय एक व्यक्ति ने लिउ की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी कार में लौटकर आत्महत्या कर ली. 

सीएनएन की खबर के अनुसार जांच अधिकारी सार्जेंट ब्रियान कोहलेप ने कहा कि पुलिस का मानना है कि दोनों लोग एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि लिउ की हत्या उनके चीनी होने की वजह से की गई. यूनिवर्सिटी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लिउ के अनुसंधान कार्यों को याद किया.

पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के सहकर्मियों ने कहा, “लिउ सार्स-कोव-2 संक्रमण से जुड़े कोशिकीय तंत्र को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण खोज करने के करीब थे. वह बहुत ही प्रतिभावान और परिश्रमी थे.”




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here