रीवा में नशे के खिलाफ चोरहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

रीवा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, चोरहटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने करीब 80 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एक लग्जरी चार पहिया वाहन सहित करीब 10 लाख रुपये का मशरूका बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिवेणी जायसवाल, सत्येंद्र सिंह सिकरवार और राकेश कुमार साकेत, सभी निवासी महसांव, थाना गुढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि रीवा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान चोरहटा पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से लगभग 80 किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस ने गांजे की खेप के साथ इस्तेमाल किए जा रहे लग्जरी चार पहिया वाहन को भी जब्त किया है। बरामद गांजा और वाहन समेत कुल मशरूका की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है, और मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here