CISF constable saves life of Delhi Metro passenger – VIDEO: दिल्‍ली मेट्रो स्‍टेशन पर लड़खड़ाकर गिरा यात्री, CISF कांस्‍टेबल ने यूं बचाई जान…

कांस्‍टेबल ने फर्श पर गिरने वाले शख्‍स की तुरंत सहायता करके उसकी जान बचा ली

नई दिल्‍ली:

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कांस्‍टेबल ने सजगता और बुद्धिमानी का परिचय देते हुए दिल्‍ली के एक मेट्रो स्‍टेशन पर गिरे एक शख्‍स की जान बचा ली. कांस्‍टेबल विकास शाम करीब 6: 50 दाबरी मेट्रो स्‍टेशन पर ड्यूटी पर था. घटना के सामने आए CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि कांस्‍टेबल के बगल के खड़ा शख्‍स अचानक कांपने लगा और फिर मुंह के बल जमीन पर गिर गया. CISF की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि गिरने से इस व्‍यक्ति के चेहरे और मुंह में चोट आई. बयान के अनुसार, ‘कांस्‍टेबल विकास ने जब देखा कि यह यात्री अचेत है और मुंह के बल गिरने के कारण ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा तो उसने देर किए बगैर इस यात्री को कृत्रिम तरीके से सांस (CPR) देनी शुरू कर दी.’

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here