सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा खत.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने अपने पत्र में यह भी बताया है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है, इसलिए प्राथमिकता से पहले चरण में ही छत्तीसगढ़ को शामिल करते हुए कोविड-19 टीकाकरण (Corona Vaccine) निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति की शांति और उनका अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है. जैसा कि हम सभी जानते हैं, कोरोना वायरस से जुड़े प्रकरणों और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए कोविड-19 का टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है जो मानवता के लिए बड़ी उपलब्धि है.
In a letter to PM Narendra Modi, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said that Chhattisgarh is a tribal-dominated state, therefore free of cost Covid-19 vaccine should be made available in the state on priority basis in the first phase itself: Chief Minister’s Office
— ANI (@ANI) December 2, 2020
सीएम भूपेश बघेल ने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में यह भी बताया है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है, इसलिए प्राथमिकता से पहले चरण में ही छत्तीसगढ़ को शामिल करते हुए कोविड-19 टीकाकरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए. कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पूरी तरह से तैयार है. इस टीकाकरण के लिए राज्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस बल, राजस्व विभाग, शहरी विकास विभाग, ग्रामीण पंचायत विभाग के फंट लाइन वर्कर्स और मीडिया कर्मियों जैसे कोरोना योद्धाओं को भी शामिल करने की योजना है.

