CM भूपेश बघेल के नाम 150 महिलाओं का खत, लिखा- लॉकडाउन के बाद भी जारी रहे शराबबंदी Letter of 150 women to CM Bhupesh Baghel, written- Prohibition continues even after lockdown | balod – News in Hindi

महिलाओं ने सीएम को लिखा खत.

कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की शराब दुकानें बंद हैं.

बालोद. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की शराब दुकानें बंद हैं. दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते हुई शराब दुकानों की बंदी से घरेलु हिंसा, दुर्घटना जैसे कई मामलो में कमी आई है. इसके बाद अब बालोद जिले के एक छोटे से गांव देवरी(द) की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को चिट्ठी लिखी हैं. इस इस चिट्ठी में लाकडाउन के बाद भी प्रदेश भर में शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग की गई है. 150 से अधिक महिलाओं द्वारा लिखी गई इस चिट्ठी को एक साथ प्रदेश के मुखिया को भेजने की तैयारी की जा रही है.

सीएम भूपेश बघेल को चिट्ठी लिखने वाली महिलाओं में शामिल गांव की सरपंच नेम बाई का कहना है कि लॉकडाउन के बाद से शराब दुकाने बंद होने से गांव में शांति का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण मंजू साहू के अलावा अन्य महिलाएं भी मान रही हैं कि इस लॉकडाउन में हुई शराबबंदी से उनके घर की सुख शांति बढ़ गई है. पहले की अपेक्षा गांव में महिला हिंसा पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे उनके परिवार में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

शराब के नशे में धुत रहते हैं युवा
गांव बुजुर्ग महिला गौरी बाई साहू का कहना है कि आम दिनों में शराब दुकानें खुली रहने से उनके परिवार व गांव के युवक शराब का सेवन कर गांव में नशे धुत होकर कहीं भी पड़े रहते थे. यही नहीं शराब के लिए पैसे नहीं होने पर घर की महिलाओं से मारपीट जैसे घटनाओं को भी अंजाम देते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद हुई इस शराबबंदी से उनके घरों की स्थिति में काफी सुधर आया है, जिसके चलते गांव की महिलाएं प्रदेश के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर आगे भी पूरे प्रदेश में शराब की दुकानों को ऐसे ही बंद रखने की मांग कर रही हैं. बालोद जिले के देवरी गांव की महिलाओं ने अपने इस अभियान को इसी माह के 15 अप्रेल से शुरू किया. इसके बाद अब तक 150 से ज्यादा महिलाएं खत लिख चुकी हैं. अब इन खतों को मुख्यमंत्री तक भेजने की तैयारी भी कर रही हैं.ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़: अफसरों के ​इस निर्णय से फैला संक्रमण का दायरा, ग्रीन जोन बनेगा कोरोना का हॉट स्पॉट?

Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बालोद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 1, 2020, 10:02 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here