सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक खत लिखा है. (File Photo)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को फिर एक पत्र लिखा है.
सीएम बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधारभूत संगठकों में से एक महत्वपूर्ण घटक है. छत्तीसगढ़ में इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत 39 लाख 56 हजार परिवारों के 89.20 लाख श्रमिकों में से 32 लाख 82 हजार परिवारों के 66 लाख 5 हजार श्रमिक सक्रिय रूप से योजना के माध्यम से रोजगार प्राप्त करते है. मार्च 2020 के प्रारंभ में राज्य में लगभग 12 लाख श्रमिक प्रतिदिन योजना तहत कार्य कर रहे थे. पिछले 10 दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमण में बरती जाने वाली सावधानियों के कारण श्रमिकों की संख्या बहुत कम हो गई है.
484 करोड़ रुपये की मजदूरी भुगतान लंबित
अपने खत में सीएम बघेल ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए समस्त आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं. श्रमिकों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला कार्यक्रम समन्वयक को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान में मनरेगा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 484 करोड़ रुपये की मजदूरी भुगतान लंबित है. इन विपरीत परिस्थितियों में इस लंबित मजदूरी का भुगतान तत्काल किया जाना आवश्यक है.ये भी पढ़ें:
आइसोलेशन में तब्लीगी जमात में शामिल 120 लोग, COVID-19 पॉजिटिव 3 मरीज डिस्चार्ज
मदद की अच्छी पहल: लॉकडाउन में WhatsApp के जरिए ऐसे पहुंचा रहे जरूरत का सामान
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 1:05 PM IST