सीएम भूपेश बघेल पूर्व सीएम अजीत जोगी को देखने अस्पताल पहुंचे. फाइल फोटो.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) मंगलवार की दोपहर रायपुर (Raipur) के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे.
बता दें कि छत्तीसगढ़ के राज्य के पहले सीएम अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया है. बीते 9 मई से अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम जोगी की हालत नाजुक बनी हुई है. चिकित्सकों के मुताबिक उनकी ब्रेन एक्टिविटी न के बराबर है और वे कोमा में हैं. कोमा में ही उनका इलाज जारी है. अगले 24 से 48 घंटे उनके के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं. इस बीच आज सीएम भूपेश बघेल उनका हाल जानने श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे. इससे पहले बीते सोमवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व अन्य नेता भी अस्पताल पहुंचे थे.
मौत को मात देते हैं अजीत जोगी
अस्पताल से निकलकर सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की. सीएम बघेल ने कहा कि जिस दिन अजीत जोगी जी अस्पताल में भर्ती हुए थे, उस दिन भी उनके पुत्र अमित जोगी से बात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी. उनकी हालत उसी प्रकार से बनी हुई है. जोगी जी हमेशा मौत को मात देकर निकले हैं. ईश्वर से प्रार्थना की वो जल्द स्वस्थ हों.ऑडियो थैरिपी से इलाज
पूर्व सीएम अजीत जोगी का मस्तिष्क गतिविधि न के बराबर है. ऐसे में उन्हें ऑडियो थैरिपी दी जा रही है. नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि अजीत जोगी को उनके फेवरेट गाने सुनाए जा रहे हैं. इससे कोशिश की जा रही है कि उनके ब्रेन की कुछ एक्टिविटी हो. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. गौरतलब है कि रायपुर के अपने बंगले में गंगा इमली खाने के बाद उसका बीजा अजीत जोगी की सांस नली में फंस गया था, जिसके कारण उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया.
ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: लॉकडाउन में कोरोना फैलाने के लिए सड़कों पर फेंके जा रहे ₹2000-500 के नोट?
पूर्व सीएम अजीत जोगी को होश में लाने सुनाए जा रहे हैं उनके फेवरेट गाने, हालत नाजुक
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 12, 2020, 3:19 PM IST


