CM योगी बोले- यूपी के हालात ठीक, 24 करोड़ की आबादी में महज 6 हजार एक्टिव कोरोना केस – Covid 19 chief minister yogi adityanath at up jansamvad virtual rally

  • योगी बोले- कोरोना से निपटने के लिए उठाए जा रहे उचित कदम
  • यूपी जन संवाद रैली को बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने किया संबोधित

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उत्तर प्रदेश जन संवाद रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए हर उचित कदम उठाए जा रहे हैं. जब हम कोरोना से मौत के आंकड़ों को देखते हैं तो हम खुद को संतोषजनक स्थिति में पाते हैं.

वर्चुअल रैली में सीएम ने कहा कि लगभग 24 करोड़ आबादी वाले राज्य में कोरोना के केवल 6 हजार केस एक्टिव हैं, जो दर्शाता है कि अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में हालात ठीक हैं.

वहीं, इस रैली को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन में श्रमिक अपने घर जाना चाहते थे, तो केंद्र सरकार ने 4 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाई और उन्हें घर पहुंचाया. राज्यों ने भी बसें चलाईं. उत्तर प्रदेश ने तो श्रमिकों को राज्य में वापस लाने, उनके क्वारनटीन व सभी पहलुओं में उत्तम काम किया है.

उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रवासियों के लिए जगह-जगह पर शेल्टर लगाएं, उनको भोजन के साथ-साथ अनेकों आवश्यक चीजों का वितरण किया और उनको गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहनों का प्रबंध किया.

नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी के समय जब लॉकडाउन किया गया था तब भारत एक भी PPE किट का निर्माण नहीं करता था. आज हम बड़े गर्व के साथ कह सकते हैं कि पीएम मोदी ने हमारे लोकल उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जिसकी वजह से आज भारत में 4.5 लाख PPE किट प्रतिदिन बन रही है.

चिकन एंब्रायडरी पर ध्यान की जरूरत

नड्डा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान अगले तीन साल में भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए है. MSME सेक्टर को कोलैट्रल फ्री लोन देने का भी प्रावधान किया गया. 1 जून से 21 जून तक करीब 50 हजार करोड़ रुपये का लोन लोगों को दिया भी जा चुका है.

‘Surender Modi’ पर नड्डा का पलटवार- अब तो भगवान भी कांग्रेस के साथ नहीं

वोकल फॉर लोकल का उत्तर प्रदेश में पोटेंशियल और सपोर्ट भी है. अगर हम आगरा, कानपुर के लेदर की बात करें तो बहुत बड़ा समर्थन इसमें मिलने वाला है जिसको हमें उपयोग करना चाहिए. लखनऊ की चिकन एंब्रायडरी पर हम विशेष ध्यान देकर आगे बढ़ सकते हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here