CM शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्याम दास मसानी का भोपाल में निधन

भोपाल। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) के ससुर घनश्याम दास मसानी का आज निधन हो गया. वो 88 वर्ष के थे. उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली. यहां वो एक निजी अस्पताल में भर्ती थे.

सीएम शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्यामदास जी मसानी का निधन हो गया.हृदयाघात से भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हुआ.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. शिवराज सिंह चौहान तिरुपति की यात्रा पर हैं. उनके देर रात भोपाल पहुंचने की खबर है। गुरुवार को गोंदिया में -स्व. घनश्याम दास मसानी का अंतिम संस्कार कल (गुरुवार) दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here