Cm bhupesh baghel gave 16 lakh rupees help for bone marrow transplant of the child

रिपोर्ट: लखेश्वर यादव

जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम पाली (सिवनी) के 6 वर्षीय बालक मो. जाहिद खान के बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत 16 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है. अब बालक जाहिद की सर्जरी जल्द ही न्यू ईरा नागपुर हॉस्पिटल में हो सकेगी. वह भी सामान्य बच्चों की तरह जीवन यापन कर पाएगा.

ग्राम पाली (सिवनी) निवासी आमिर खान के छह वर्षीय पुत्र जाहिद और दो पुत्री जास्मिन और यास्मिन थी. गरीबी वजह से आमिर अपनी छोटी बेटी यास्मिन का समय रहते इलाज नहीं करा पाया था, जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में उसी प्रकार की बीमारी के लक्षण बेटे जाहिद में भी दिखे. काफी भाग दौड़ के बाद न्यू ईरा नागपुर में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के द्वारा इलाज संभव होने की जानकारी मिली. जाहिद के इलाज में उसकी बड़ी बहन जास्मिन डोनर होगी. आमिर खान की माली हालत खराब होने और इलाज के लिए ज्यादा पैसों की व्यवस्था करने में असमर्थ परिवार ग्राम के ही सेवादल के कार्यकर्ता अशोक यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पांडेय के पास पहुंचा और अपनी परिस्थित से अवगत कराया.

सीएम भी हुए भावुक
इंजीनियर पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत राशि प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया. जब सीएम भूपेश बघेल को प्रकरण की जानकारी हुई तो वो भी भावुक हो उठे. फिर सीएम ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए 16.10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की.

आमिर ने जताया आभार
आमीर खान अपने परिवार सहित इंजीनियर रवि पांडेय का आभार व्यक्त करने उनके जन संपर्क कार्यालय पहुंचा, जहां इंजीनियर रवि पांडेय ने संबंधित हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. अतीश एन. बकाने से दूरभाष पर चर्चा की. डॉक्टर ने 2-3 दिनों में ही सर्जरी के लिए बालक को बुलाने की बात कही है. इंजी. रवि ने बताया कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और बालक के भाग्य से ये कार्य हुआ है. आगे भी छत्तीसगढ़ सरकार जरूरतमंद गरीबों की मदद करती रहेगी.

Tags: Chhattisgarh Congress, Chhattisgarh news, CM Bhupesh Baghel


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here