बीजापुर एनकाउंटर को सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर मे नक्सलियों से मुठभेड़ को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बीजापुर में मुठभेड़ नहीं युद्ध हुआ है, हमने नक्सलियों की मांद में घुसकर मारा है.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह ऑपरेशन किसी भी हाल में नहीं रुकेगा. हम और अधिक कैम्प खोलेंगे, सड़क बनाएंगे, विकास करते रहेंगे. सीएम भूपेश बघेल असम से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर बड़ी बैठक ली, जिसमें मुख्य सचिव, गृह विभाग के सचिव, डीजीपी, CRPF डीजी, इंटेलिजेंस चीफ शामिल हुए.