MP: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की दुर्गति पर बोले CM कमलनाथ, ”हमें तो पहले से ही पता था”

भोपाल। दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। विगत 8 फरवरी को Delhi में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ गए। सभी 70 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, भाजपा को भी 2015 के मुकाबले अच्छा फायदा होता दिख रहा है।
लेकिन Delhi में कांग्रेस पार्टी का एक बार फिर से खाता नहीं खुलता नहीं दिख रहा है। आम आदमी पार्टी Delhi की 63 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा को 7 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
इस संबंध में जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, ”हम तो पहले से ही इसके बारे में जानते थे. लेकिन भाजपा के बारे में क्या जो बड़े बड़े दावे कर रही थी। बीजेपी की केन्द्र में सरकार है फिर भी Delhi में ऐसे हाल हुए हैं। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि वो बीजेपी के कामों से संतुष्ट नहीं है। अब लोग बीजेपी का सही चेहरा पहचान रहे हैं।”

सुनें कमलनाथ ने क्या कहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here