*झाबुआ। आदिवासी वादय यन्त्र ढोल मांदल की थाप पर थिरके सीएम मोहन यादव, भूरिया परिवार के बीच पहुँच मुख्यमंत्री ने वर को नोतरा एवं उपहार भेंट कर दिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज झाबुआ में तहसील राणापुर के ग्राम दोतड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के पुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में नोतरा समारोह में पहुँचे। उन्होंने वर राजवीर को नोतरा एवं उपहार भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, भानु भूरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उनके साथ थे। विवाह समारोह में ढोल मांदल की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री डॉ. यादव


