CM मोहन यादव ने नितिन गडकरी के साथ की बैठक, MP की प्रमुख हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक कर मध्यप्रदेश में NHAI से जुड़ी विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में संदलपुर-नसरुल्लागंज बाईपास, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन, सतना-चित्रकूट 4-लेन और जबलपुर-लखनादौन-रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सहित कई परियोजनाओं से जुड़े लंबित विषयों का निराकरण किया गया।बैठक में अटल एक्सप्रेस-वे को बटेश्वर तक ले जाने, बालाघाट में बेहतर रोड कनेक्टिविटी की कार्ययोजना बनाने और सिंहस्थ-2028 से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर भी चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here