शहपुरा में CM मोहन यादव का जोरदार स्वागत, युवाओं के आग्रह पर कैफे में पी कुल्हड़ चाय

जबलपुर मध्यप्रदेश: कैफे में कुल्हड़ चाय का लिया आनंद.जबलपुर – नरसिंहपुर के गोटेगांव से सड़क मार्ग से जबलपुर आ रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शहपुरा में जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के आग्रह पर स्थानीय कैफे में कुल्हड़ चाय का आनंद भी लिया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के शहपुरा पहुंचने पर विधायक नीरज सिंह एवं उनके युवा साथियों ने ढ़ोल-नगाड़े और गगन भेदी नारों से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहपुरा में डीआरएक्स कैफे पहुंचकर कुल्हड़ चाय का आनंद लिया। डॉ यादव ने कैफे संचालक को प्रतिष्ठान की नए शुरुआत पर शुभकामनाएं भी दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here