सीएम मोहन यादव ने एम्स भोपाल पहुंचकर सड़क हादसों में घायल मरीजों का जाना हाल, हरसंभव मदद का भरोसा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से खाटूश्याम जी जा रही मिनी बस और ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के समीप हुए सड़क हादसों में घायल मरीजों से आज एम्स भोपाल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here