मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने स्पेन दौरे के दूसरे दिन राज्य के टेक्सटाइल उद्योग और स्पेन के विश्वस्तरीय फैशन व वस्त्र उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं। यह दौरा मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री आज विश्व प्रसिद्ध इन्डिटेक्स कंपनी (Inditex) के मुख्यालय का दौरा करेंगे और कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इन्डिटेक्स, ज़ारा (Zara) और मासमो दुत्ती (Massimo Dutti) जैसे बड़े ब्रांड्स की मालिक है, और यह बैठक मध्य प्रदेश के लिए संभावित निवेश और साझेदारी के द्वार खोल सकती है।इन बैठकों के दौरान, CM मोहन निवेशकों के साथ राज्य की निवेश नीतियों, टेक्सटाइल सेक्टर में उपलब्ध अवसरों और पीएम मित्र पार्क (PM MITRA Park) जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
पीएम मित्र पार्क योजना का उद्देश्य भारत में टेक्सटाइल विनिर्माण को बढ़ावा देना है, और स्पेनिश कंपनियों का निवेश इस पहल को और गति दे सकता है।मुख्यमंत्री का यह दौरा मध्य प्रदेश के टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने और राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


