https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Thursday, October 16, 2025
HomeBreaking Newsसीएम ने जवानों को दी श्रृद्धांजलि, बोले- सबसे शक्तिशाली है भारत की...

सीएम ने जवानों को दी श्रृद्धांजलि, बोले- सबसे शक्तिशाली है भारत की सेना

  • कारगिल विजय दिवस के मौके पर शौर्य स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत का हुआ निर्माण, भारत बना महाशक्ति

भोपाल। भारत की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है। हमारे जवान दिन—रात सीमा में तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं। भारत माता की तरफ जो आंख उठाकर देखेगा सेना उसे सबक सिखा देगी। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक में कहीं। मुख्यमंत्री, कारगिल विजय दिवस के मौके पर बुधवार को भोपाल में स्थित शौर्य स्मारक पहुंचे थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां पर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया।

कारगिल में अपना सर्वस्व न्यौंछावर किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में सैनिकों ने अपना सर्वस्व न्यौंछावर किया था, प्रदेश की जनता की तरफ से मैं आज उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। वीर जवानों ने हमारे देश की एक-एक इंच जमीन दुश्मनों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर दिया, हमें उन पर गर्व है।

Cm Shivraj in Shourya Smarak

मोदी जी ने भारत को महाशक्ति बनाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने दिखा दिया कि भारत माता की तरफ जो आंख उठाकर देखेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि हम अपने वीर जवानों को सदैव प्रणाम करते हैं। तीनों सेना देश की सुरक्षा कर रही हैं, हमें अपने जवानों पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत का नाम दुनियाभर में रोशन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है, भारत महाशक्ति बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online