दोहरे शतक के करीब यशस्वी, भारत की 500 पर निगाह

विंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन का खेल अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाकर अविजित रहे ओपनर यशस्वी जायसवाल आज अपना तीसरा दोहरा शतक पूरा करना चाहेंगे।

जायसवाल आज सर्वाधिक दोहरे शतक के मामले में चेतेश्वर पुजारा (3) की बराबरी कर सकते हैं।

दूसरी ओर, टीम इंडिया की निगाह स्कोर बोर्ड पर 500 रन टांगने की ओर होंगी।आपको बता दें कि भारत की ओर से सर्वाधिक 7 दोहरे शतक विराट कोहली के नाम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here