https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Friday, October 17, 2025
HomeBreaking Newsसिवनी में 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण...

सिवनी में 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे सीएम शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास पर्व के अंतर्गत सिवनी जिले के भ्रमण के दौरान 19 जुलाई को 100 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे भ्रमण से जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे और गरीब, असहाय लोगों की समस्याओं को निराकरण हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनता में उत्साह हो। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिवनी जिले के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त की है। बैठक में जनप्रतिनिधि, आयुक्त और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनता ही मेरी भगवान है। मैं सिवनी की जनता की पूजा करने आ रहा हूँ। उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड शो का रूट और कार्यक्रम की तैयारियाँ जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर पूर्ण की जाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान सिवनी में सीएम राइज स्कूल धनोरा एवं मुर्गहाई, क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, सिवनी मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, सिवनी-मंडला से पलारी मार्ग और 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भ्रमण के दौरान माल्हनबाड़ा से खैररांजी मार्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन निर्माण बरघाट, शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य, ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण और सिवनी नगरीय क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों का डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online