गजब कर दिये सीएम साहब! ​पुराना बजट पढ़ लिये गहलोत

जयपुर, ब्यूरो। राजस्थान में आज गजब ही हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पुराना बजट भाषण पढ़ लिया। इतना ही नहीं, गहलोत 6 मिनट तक वे पुराना बजट पढ़ते रहे, तभी मंत्री महेश जोशी ने आकर सीएम के कान में कुछ कहा और वो ठिठक गए। गहलोत का भाषण रुका, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी विधानसभा में पुराना बजट भाषण पढ़ा गया हो और इस पर जोरदार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। विपक्षी सदस्य भारी हंगामा करते हुए सदन के वेल में आ गए। विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पुराना बजट पढ़ा है। भारी हंगामे के कारण सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को तलब किया और अफसरों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। दोबारा सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो सीएम अशोक गहलोत ने सफाई दी। कहा, ‘बजट भाषण की इस कॉपी में फर्क हो तो बताइए। एक एक्स्ट्रा पेज लग गया गलती से। मैं एक पेज गलत पढने लग गया। लीक होने का सवाल कहां से आ गया?’ राजस्थान में पहली बार बजट भाषण के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित की गई, करीब आधे घंटे तक कार्यवाही स्थगित रही। मुख्यमंत्री भाषण की शुरुआत की तो वह शेर पिछले भाषण में नहीं था, लेकिन इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की घोषणा पिछले साल ही की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here