कलेक्टर अरविंद दुबे 1500 मीटर के पथरीले एवं खड़े रास्ते की चढ़ाई…

रायसेन जिले की बरेली तहसील के ग्राम जमगढ़ की गुफा पहुंचे कलेक्टर अरविंद दुबे 1500 मीटर के पथरीले एवं खड़े रास्ते की चढ़ाई कर जमगढ़ के इतिहास में पहली बार गुफा तक पहुंचे कलेक्टर की पुरातत्व और पर्यटन की संभावनाओं की तलाश।

– जिला मुख्यालय रायसेन से करीब 120 किलीमीटर दूर बरेली अनुविभाग के ग्राम जामगढ के निकट जामवंत गुफा पर जमीन की सतह से करीब 1500 मीटर की पेडों और बेतरतीब पत्थरों के बीच चढकर रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे पहुंचे।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241209-WA0025.mp4

बरेली एसडीएम संतोष मुदगल सहित कई विभागों के अधिकारी भी उनके साथ रहे। धर्मग्रंथों के अनुसार यह वह स्थान है, जहां श्रीकृष्ण और जामवंत के बीच स्यमंतक मणि के लिए 27 दिन तक युद्ध हुआ था। कलेक्टर दुबे ग्राम भगदेई भी पहुंचे। यहां उन्होने हजारों साल पुराने खजुराहो शैली के मंदिर और यहां बिखरी प्राचीन मूर्तियों तथा अनमोल धरोहरों का अवलोकन किया। उन्होने यहां पुरातत्व और पर्यटन की दृष्टि से संभावनाओं को तलाशा तथा शासकीय स्तर पर भव्य आयोजन के लिए इस स्थान को मनोरम तथा उपयुक्त बताया।यह पहला अवसर था जब कोई कलेक्टर जामवंत की गुफा तक पहुंचे हों।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241209-WA0026.mp4

बाइट – अरविंद दुबे कलेक्टर रायसेन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here