ग्वालियर पुलिस का सराहनीय कार्य: आगरा से किडनैप हुआ 4 साल का मासूम सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आगरा से अगवा किए गए 4 साल के मासूम आर्यन को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अपहरणकर्ता कोमल सिंह कुशवाह और उसकी पत्नी रानी को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद संभव हो पाई।घटना शनिवार दोपहर की है, जब आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर फुटपाथ पर रहने वाले परिवार का बेटा आर्यन खेल रहा था। इसी दौरान वह अपनी मां की आंखों के सामने से लापता हो गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000906062.mp4

आगरा की आरपीएफ और जीआरपी तुरंत आर्यन की तलाश में जुट गईं।इस बीच, ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर अपहरणकर्ता और मासूम आर्यन एक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए। 23 सेकंड का यह फुटेज सामने आने के बाद ग्वालियर पुलिस सक्रिय हो गई, जबकि आगरा जीआरपी भी आर्यन की तलाश करते हुए ग्वालियर पहुंच चुकी थी।ग्वालियर पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा इलाके से मासूम आर्यन को बरामद कर लिया। आर्यन कोमल सिंह कुशवाह के घर खेलता हुआ मिला।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000906058.mp4

पूछताछ में अपहरणकर्ता कोमल सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं और उसकी पत्नी रानी को वंश बढ़ाने की चाहत थी। काफी इलाज के बाद भी उन्हें बेटा नहीं हुआ, जिसके चलते उन्होंने आर्यन का अपहरण कर लिया।ग्वालियर पुलिस ने मासूम आर्यन और गिरफ्तार किए गए अपहरणकर्ता दंपति को आगरा की जीआरपी को सौंप दिया है। जीआरपी तीनों को अपने साथ लेकर आगरा रवाना हो गई है। ग्वालियर पुलिस के इस त्वरित और प्रभावी एक्शन की सभी जगह सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here