मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष बनाए गए BJP नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर के उज्जैन से भोपाल तक निकाले गए लंबे वाहन काफिले को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है।कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि पद मिलने के बाद सौभाग्य सिंह ठाकुर ने “भौकाल” जमाने के लिए गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला। पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के खिलाफ बताया।कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री देशवासियों को ईंधन कम इस्तेमाल करने की सीख देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता इस अपील की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं।कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा कि त्याग और बचत की अपेक्षा केवल आम जनता से की जाती है, जबकि सत्ता में बैठे लोग खुलकर “मौज” करते है।


