मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत अपील को अमल में लाते हुए वाहन रैलियों पर रोक लगाने और काफिलों में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं।जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री के भोपाल में स्थानीय भ्रमण के दौरान अब काफिले में 13 के स्थान पर केवल 8 वाहन शामिल होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के दौरे के समय किसी भी प्रकार की वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी।निर्देशों में कहा गया है कि मंत्रीगण भी यात्राओं के दौरान न्यूनतम वाहनों का उपयोग करें और नव नियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी बिना वाहन रैली के सादगी से कार्यभार ग्रहण करें।सरकार ने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और अनावश्यक रूप से वाहनों का इस्तेमाल न करने की अपील की है।


