राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

सीधी: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में सहकारी बैंक के सामने किया गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250812-WA0005.mp4

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वोटर वेरिफिकेशन और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों द्वारा निकाले जा रहे शांतिपूर्ण पैदल मार्च को पुलिस ने बलपूर्वक रोका। पुलिस ने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर इस पुलिस कार्रवाई के विरोध में पूरे मध्य प्रदेश के साथ सीधी जिला मुख्यालय पर भी यह प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका गया। इस बारे में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बयान भी दिया।

blob:https://www.no2politics.com/46c00941-9bc8-4fa5-865e-bfd2ed59b50d

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here