कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मतदान पेटिया रखे स्ट्रॉन्ग रूम के बारे में ली जानकारी।

राजगढ़,,, राजगढ़ जिला मुख्यालय पर बीती देर शाम कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मतदान पेटिया रखे स्ट्रॉन्ग रूम के बारे में जानकारी ली। दिग्विजय सिंह स्ट्रांग रूम स्थल पहुंचे व यहां सिंबल लोडिग यूनिट वापिस लोटाए जाने पर सवाल उठाए दिग्विजय सिंह के मुताबिक उच्चतम न्यायालय ने 23 अप्रेल को आदेश जारी कर उसमे कहा है कि सिंबल लोडिंग यूनिट कमीशनिंग के बाद eci को लौटाया नही जाना चाहिए उसे कलेक्टर के अंडर में बॉक्स में लॉकअप किया जाना चाहिए। इलेक्शन कमीशन ने आदेश जारी कर कहा कि फर्स्ट बे या उसके बाद के रखे जायेगे बाकी वापिस कर दिए जायेंगे यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुना कलेक्टर ने समझदारी से काम किया वहा के कलेक्टर ने कहा कि जब तक मुझे लिखित में आदेश नही दिया जाता नही वापिस लोटाउगा व हिफाजत से अपने ट्रेजरी में रखे रखा है जबकि राजगढ़ कलेक्टर ने उन्हें वापिस लौटा दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी हमेशा से शिकायत चुनाव आयोग से शिकायत रही है कि सिंबल लोडिग यूनिट में कौन सा साफ्ट वेयर डाला जाता है इस पर हमे शक है। दिग्विजय सिंह इस मामले की शिकायते करेगे।

blob:https://www.no2politics.com/eb6f2835-525e-4728-ad3c-dba876a54c96

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here