गांव-गांव पहुंच रही कांग्रेस घनश्याम सिंह के समर्थन में मांडवी कुमारी ने संभाली प्रचार की कमान

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अब पूरे शबाब पर है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में उनकी पुत्री मांडवी कुमारी लगातार गांव-गांव पैदल जनसंपर्क कर रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा और कांग्रेस समर्थक भी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान मांडवी कुमारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इसी दौरान एक जागरूक नागरिक ने क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में मांडवी कुमारी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में दतिया में विकास के बजाय भय और आतंक का माहौल बना रहा। अब जनता के पास बदलाव का अवसर है। यदि घनश्याम सिंह को जनता का आशीर्वाद मिलता है तो दतिया से भय और आतंक का माहौल समाप्त करने के साथ विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

मांडवी कुमारी ने कहा कि कांग्रेस जनता के भरोसे और विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में है। उनका दावा है कि कांग्रेस के आने पर आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य किए जाएंगे।दतिया उपचुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी दलों ने रात दिन में अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। चुनावी मुकाबला दिन-ब-दिन रोचक होता जा रहा है।

blob:https://www.no2politics.com/ea69231b-b3ae-49d6-bc42-f72b0d076bf3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here