शिवपुरी पहुंचे कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने सिंधिया और भाजपा सरकार पर बोला जमकर हमला

बोले शिवपुरी में रोजगार की जरूरत है सरकार और सिंधिया टाइगर शिफ्ट करने लगे हैंशिवपुरी कांग्रेस के पूर्व मंत्री और राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने शिवपुरी में केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार की कमी बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के बजाय यहां टाइगर छोड़े जाने पर ध्यान दे रही है। जयवर्धन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह की हालिया संसद में की गई टिप्पणियों को लेकर भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन अमित शाह की बातें देश की जनता में आक्रोश पैदा कर रही हैं।

मंगलवार को शिवपुरी में एक बैठक के दौरान, उन्होंने 27 जनवरी को महू में होने वाली कार्यक्रम की चर्चा की और कार्यकर्ताओं से भारत रत्न बाबा साहेब के सम्मान में अधिक से अधिक संख्या में महू पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान समेत कई नेता उपस्थित थे।जयवर्धन सिंह ने क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि यहां के नेताओं को जनता की समस्याओं का बोध नहीं है। उन्होंने शिवपुरी-झांसी लिंक रोड के खराब हालात का हवाला देते हुए कहा, “यह सड़क वर्षों से खराब पड़ी हुई है, जनता इस पर प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन नेताओं को कोई परवाह नहीं।”उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री को जिला अध्यक्ष बनाकर पूर्व कांग्रेसी नेता जसवंत जाटव को प्राथमिकता दी गई है, जबकि यहां के भाजपाईयों को नजरअंदाज किया गया है। जयवर्धन सिंह ने भारतीय संविधान की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच का अंतर संविधान की वजह से है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश में लगी हुई है, जो देश की लोकतांत्रिक धारा के लिए खतरा है।

सिंधिया के साथ 4 साल पहले पैकेज में आए भाजपा जिलाध्यक्ष बन गएकांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर भाजपा में भी गुटबाजी है बताते नजर आए जयवर्धन सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर जयवर्धन सिंह सिंधिया पर निशाना साधा कहॉ सिंधिया के साथ पैकेज में आए वह अध्यक्ष बन गए शिवपुरी में इक दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आज प्रेस वार्ता कर तमाम विषयों पर चर्चा की इसके साथ ही जब उनसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान जिसमें जीतू पटवारी ने कहा है कि कांग्रेस को गुटबाजी का कैंसर हो गया है के जवाब में बोलते हुए जयवर्धन सिंह गुटबाजी को स्वीकारते हुए कहॉ अभी हमारी हमारी सरकार नहीं है और हम विपक्ष में हैं तो हमें अभी गुटबाजी दूर करनी चाहिए वहीं भाजपा की गुटबाजी को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सिंधिया पर निशाना साधा जयवर्धन सिंह ने कहॉ शिवपुरी जिले में भाजपा गुटवाजी को लेकर अभी मैंने सुना था की भाजपा जिलाअध्यक्ष की जब नियुक्ति हुई तो उनका स्वागत में करैरा विधायक शामिल नहीं हुए भाजपा में चार साल पहले आए थे वही सबके ऊपर बैठ गए जिन लोगों ने आरएसएस और भाजपा के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया उन्हें अध्यक्ष पद नहीं मिल पाया लेकिन जो लोग 4 साल पहले पैकेज पर आए थे सिंधिया जी के साथ वह अध्यक्ष बन गए।आपको बता दे कुछ दिन पूर्व ही भाजपा ने सिंधिया समर्थक कहे जाने वाले करैरा से ही पूर्व विधायक जसवंत जाटव को भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here