MLA Kalpna Verma : कांग्रेस की महिला विधायक से कांग्रेस के नेता ने ही की ‘गंदी बात’

MLA Kalpna Verma Congress Raigaon Satna SC
MLA Kalpna Verma Congress Raigaon Satna SC

Congress leader misbehaved with MLA Kalpana Verma

सतना, ब्यूरो। मध्य प्रदेश के सतना जिले से रैगांव सीट से कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा (Kalpna Verma MLA) से कांग्रेस पार्टी के ही नेता ने ‘गंदी बात’ कर दी। इसके बाद मामले ने जबरदस्त तरीके से तूल पकड़ लिया है। इसके बाद विधायक कल्पना वर्मा थाना पहुंच गईं और अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर अभद्रता का मामला दर्ज कराया। विधायक ने आरोप लगाया है कि वे जनसंपर्क कर रही थीं, इसी दौरान मनोज बागरी (Manoj Bagri) और उनके समर्थक शराब के नशे में उनकी गाड़ी के सामने आ गए। इस दौरान आरोपियों ने विधायक का हाथ भी पकड़ लिया। मामला सिविल लाइन थाना (Civil Line Satna) क्षेत्र के हाथी सेक्टर का है। रैगांव विधायक कल्पना वर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के हाथी सेक्टर में जनसंपर्क के दौरान मनोज बागरी बबलू और उनके कुछ समर्थक शराब पीकर उनकी गाड़ी के सामने आ गए और विरोध करने लगे। जब वह गाड़ी से नीचे उतरीं तो हाथ पकड़ने की कोशिश की गई। वहीं उनकी महिला असिस्टेंट के साथ भी धक्का मुक्की की गई। विधायक ने आरोप लगाया कि आरोपी मनोज बागरी भी कांग्रेस पार्टी के ही नेता हैं और दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। वह विधानसभा चुनाव की टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं। इस पर भाजपा भी हमलावर हो गई है।

MLA Kalpna Verma Congress Raigaon Satna SC

लड़की हूं, लड़ सकती हूं, क्या यही है कांग्रेस का चेहरा?

भाजपा ने सवाल किया है कि कांग्रेसी नेता के खिलाफ़ कार्रवाई कर पाएंगे महिला विरोधी मानसिकता के कमल नाथ? (Kamal Nath) ये हैं कांग्रेस की विधायक कल्पना वर्मा जिनको कांग्रेस नेता मनोज बागरी बबलू द्वारा की गई अभद्रता, गुंडागर्दी से परेशान होकर FIR कराने थाने जाने पड़ा। धिक्कार है ऐसे कांग्रेसी नेताओं पर जो महिलाओं का अपमान करते हैं, अभद्रता करते हैं और शर्म के मारे चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए उन कांग्रेसी नेताओं को जो महिला हितैषी बनने का पाखंड करते हैं। इस घटना पर मौन साधकर कन्नी काटने से कुछ नहीं होगा कमलनाथ जी, आप बताएं कि महिला के साथ अभद्रता, गुंडागर्दी करने वाले इस कांग्रेसी नेता के खिलाफ़ कांग्रेस पार्टी क्या एक्शन लेगी? खैर कांग्रेसियों से कार्रवाई की उम्मीद ही करना बेमानी है क्योंकि इनके नेता कमल नाथ (Kamal Nath) जी महिला को ‘आइटम’ और दिग्विजय सिंह (Digviajy Singh) जी ‘टंचमाल’ कहकर अपनी कुत्सित मानसिकता का परिचय दे ही चुके हैं। वैसे अब देखना होगा कि प्रियंका गांधी का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ (Ladki Hun Lad Sakti Hun) वाला नारा, महिला से गुंडागर्दी करने वाले इस कांग्रेसी नेता के खिलाफ कब बुलंद होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here