बहनोई का वाहन छुड़ाने आईं कांग्रेस विधायक, चालान जमा करने सौंपी सोने की चैन

इनोवा से पहुंची महिला विधायक ने परिवहन कार्यालय में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Congress MLA Channi Sahu, CG


बहनोई का है वाहन
विधायक छन्नी साहू की इस वारदात के बाद प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि यह वाहन विधायक छन्नी साहू के बहनोई का है। विधायक छन्नी साहू एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने सिंघोला गई हुई थी। इस दौरान उन्हें वाहन जब्त होने की सूचना मिली और उन्होंने अधिकारियों को फोन कर वाहन को बिना चालान दिए छोड़ने की बात कही, लेकिन अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए वाहन न छोड़ पाने की मजबूरी बताई तो विधायक सीधे आरटीओ कार्यालय पहुंच गई। इस दौरान अधिकारियों से जमकर बहस हुई। अंत में विधायक छन्नी साहू (Channi Sahu) ने अपने गले की चेन अधिकारी की टेबल पर रख दी और कहा कि इसे बेचकर चालान की राशि जमा कर लो और बचे हुए पैसे मुझे लौट देना। विधायक छन्नी साहू ने बताया कि- मैंने अधिकारी को फोन पर गाड़ी छोड़ने के लिए कहा, दो घण्टे बाद मैंने फिर से कॉल किया, लेकिन अधिकारी ने गाड़ी नहीं छोड़ी। उसके बाद मैं आरटीओ आफिस पहुंची और बात की तो मुझे कहा गया कि चालान जमा करने पर ही गाड़ी छोड़ी जाएगी। नगद पैसा नहीं होने के कारण मैंने अपनी चेन निकाल कर दे दी और कहा कि चेन बेचकर चालान पटा देना और बाकी रुपये मुझे वापस कर देना।


सट्टेबाज का किया था समर्थन
खुज्जी विधायक छन्नी साहू लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिन ही सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में छन्नी साहू छुरिया थाना पहुंची थी और उसे छुड़ाने के लिए उन्होंने थाने में जमकर हंगामा किया था। एक बार फिर विधायक छन्नी साहू अवैध रूप से परिवहन करते मालवाहक को छुड़ाने सरकारी दफ्तर पहुंची, जहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here