जबलपुर में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज FIR के विरोध में SP कार्यालय पहुंची कांग्रेस, निष्पक्ष जांच के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम

जबलपुर में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी के मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज FIR का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस ने पुलिस को 7 दिन का समय देते हुए उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व वित्त मंत्री एवं पूर्व विधायक तरुण भनोट सहित कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। तरुण भनोट ने कहा कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और बच्चों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग जारी रहेगी। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फास्ट ट्रैक को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/1010220.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here