नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) में सरेंडर कांग्रेस ने किया था, न कि मौजूदा सरकार ने।वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कट मनी के मुद्दे का जिक्र किया। सीतारमण ने कहा कि जो लोग खुद सवालों के घेरे में हैं, वे ही सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
सदन में इस मुद्दे पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार देश के हितों से समझौता नहीं करेगी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से भारत का पक्ष


