
Nana Patole ने अमिताभ और अक्षय को महाराष्ट्र में शूटिंग न करने की धमकी दी
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को महाराष्ट्र में शूटिंग न करने देने की कांग्रेस की धमकी पर BJP ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Maharashtra Congress President Nana Patole) के बयान पर कहा कि शोले में गब्बर ने भी ऐसी धमकी दी थी, लेकिन फिल्मी परदे की तरह रियल लाइफ के ये किरदार इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं.
यह भी पढ़ें
मुनगंटीवार ने कहा कि कांग्रेस की आत्मा तानाशाह की है. चेहरा नकली लोकतंत्र का है. इनका दफ़्तर अकबर रोड पर है तो ये अकबर की नीति पर ही चलेंगे. अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार इनकी धमकी से डरने वाले नही हैं. ऐसी ही धमकी उन्हें शोले में गब्बर ने भी दी थी. दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अमिताभ और अक्षय कुमार की शूटिंग महाराष्ट्र में नहीं होने देने की चेतावनी दी है.
नाना पटोले ने इन दोनों एक्टरों पर महंगाई के दौर में खामोशी अख्तियार करने का आरोप लगाया है. पटोले ने कहा कि ये दोनों ऐक्टर, केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार के समय बहुत ट्वीट करते थे. लेकिन जब नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई इतनी बढ़ गई है, पेट्रोल-डीजल-गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, इन दोनों ने चुप्पी साध रखी है.
मुनगंटीवार ने कहा, ‘आश्चर्य होता है कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. कांग्रेस की आत्मा तानाशाह की है. चेहरा नकली लोकतंत्र का है क्योंकि इनका दफ़्तर अकबर रोड पर है तो ये अकबर की नीति पर ही चलेंगे. अमिताभ बच्चन इनकी धमकी से डरने वाले नही है.’
BJP प्रवक्ता राम कदम (Ram Kadam) ने भी सख्त लहजे में कहा, ‘प्रतिभावान और सम्मानित कलाकार अमिताभ बच्चन औैर अक्षय कुमार को कांगेस के नेता दिनदहाड़े धमकी दे रहे हैं. कह रहे हैं उनकी फिल्म की शूटिंग नहीं होने देंगे, उनकी फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने देंगे, क्या देशहित में ट्वीट करना अपराध हो सकता है?’
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि विदेश में बैठे लोग षड्यंत्र के तहत देश को बदनाम कर रहे हैं, कांग्रेस इनके समर्थन में उतरी है. कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं. कांग्रेस के नेता सुन लें, जो भी शख्स या कलाकार देश के साथ खड़ा है, उसके साथ पूरा देश खड़ा हुआ है.
Source link

