जीतू पटवारी पर टिप्पणी से नाराज कांग्रेस, रायसेन में मुख्यमंत्री के खिलाफ किया हवन

रायसेन में आज कांग्रेसियों ने स्थानीय सागर भोपाल चौराहे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सद्बुद्धि मिले इसलिए यज्ञ और हवन किया। रायसेन में आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सागर भोपाल चौराहे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सद्बुद्धि दिलाने के लिए हवन और यज्ञ किया।

कांग्रेसियों का आरोप है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दो कौड़ी का कहकर उनका अपमान किया है जिससे कांग्रेस पार्टी आहत हुई है और कांग्रेस इस अपमान को नहीं सहेगी।कांग्रेसियों ने कहा कि गत दिवस मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जिस प्रकार भरे मंच से प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के लिए जो अपशब्द कहे है इससे पूरे पूरे प्रदेश की दुखी है।

इसीलिए आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सद्बुद्धि के लिए सागर भोपाल चौराहे पर इकट्ठा होकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां सरस्वती जी और भगवान गणेश जी का ध्यान करते हुए मंत्रों का उच्चारण करते हुए आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की है,भगवान ऐसे मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करें।

वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि माननीय जीती पटवारी के लिए कांग्रेस से आप शब्दों को बर्दाश्त नहीं करेगी नहीं भगवान से प्रार्थना करते हैं कि मोहन यादव जी को सद्बुद्धि प्रदान करें भाई हर वर्ष हर्षवर्धन सोलंकी का कहना है कि जीतू पटवारी जी मध्य प्रदेश का गौरव है और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं ऐसे में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को उनके बारे में यह शब्द कहना शोभा नहीं देता हम इसका विरोध करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here