कांग्रेस जलेबी की फैक्ट्री बना रही थी, हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी

इंदौर /। नागपुर, कांग्रेस जलेबी की फैक्ट्री बना रही थी, हरियाणा की जनता ने उन्हें नुक्ती बांट दी, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मंत्री विजयवर्गीय का सोशल मीडिया पर बयान मंत्री विजयवर्गीय बोले- महाराष्ट्र, झारखंड भी दोहराएंगे हरियाणा के नतीजेविपक्ष के लोग कहते थे, किसान नाराज हैं, किसानों ने भाजपा को वोट दिया। वे कहते थे दलित भाई नाराज हैं, दलित भाईयों ने वोट दिया। युवा नाराज हैं, युवाओं ने भाजपा को वोट दिया। वे कहते थे महिलाएं नाराज हैं, महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, बताएं कौन नाराज है भारतीय जनता पार्टी और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…। मैं कहता हूं, हरियाणा के चुनाव ने साबित कर दिया है, अब इन परिणामों को महाराष्ट्र एवं झारखंड भी रिपीट करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here