कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें दिग्गी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। शिवराज ने मंगलवार सुबह स्मार्ट सिटी पार्क में मीडिया से बातें करते हुए कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here