कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम, नए पोस्टर से नई राजनीति का दौर

Congress Pakistan Love
Congress Pakistan Love

भोपाल। करप्शननाथ और बंटाधार का तमगा झेल रही कांग्रेस के दामन में एक नया दाग लग गया है। कल भोपाल शहर में मुख्य स्थानों पर ‘कांग्रेस का पाक प्रेम’ (Congress Pakistan Prem) शीर्षक के साथ पोस्टर देखे गए। ये पोस्टर एमपी नगर मेट्रो पिलर रानी कमलापति स्टेशन के पास, 10 नंबर चौराहा, न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, बस स्टैंड, कांग्रेस कार्यालय, मनीषा मार्केट, आईएसबीटी और एमपी नगर जोन 1 क्षेत्र में लगाए गए हैं। इस पोस्टर में एक क्यूआर कोड भी मौजूद है जिसे स्कैन करने पर यह पता चलेगा कि कांग्रेस पार्टी कैसे पाकिस्तान की एजेंट बनी है। इस घटना से मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नया पोस्टर वार शुरू हो गया है। दरअसल, कांग्रेस की चल रही जन आक्रोश यात्रा में एक कैंपेन सांग ‘चलो-चलो’ कांग्रेस द्वारा प्रयोग किया जा रहा है जिसके बोल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान के कैंपेन से लिए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। यह पूरा मामला उसी से जुड़ा हुआ है।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच अभी हाल में जवान फिल्म के पोस्टर पर आधारित कमलनाथ को हैवान संबोधित करते हुए शहर में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे। उसके पहले शहर में लगाए गए करप्शननाथ के पोस्टर ने भी खूब चर्चा बटोरी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here