राजगढ़,,, राजगढ़ जिले के पचोर मे कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” के तहत जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, पदाधिकारियों की नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता को बढ़ाना तथा संगठन की विचारधारा, संविधान और आधुनिक तकनीक से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है।आज प्रशिक्षण शिविर के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशिक्षण शिविर में पहुंच पदाधिकारियों को संगठन को प्रभावी ढंग से संचालित करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा दी। यहां आए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि छात्रों की गूंज राजनीतिक लड़ाई नहीं यह देश के भविष्य की , परिवार के युवाओं के भविष्य की, हम भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी आग्रह करना चाहते हैं कि शिक्षा की सुरक्षा नहीं होगी तो आपके बच्चों का भविष्य कैसे बचेगा। मोदी आये जबसे 150 बार पेपर लिक हो गए है.. मोदी आया जबसे हर परीक्षा मे करपशन होता है। और उसके पीछे आरएसएस के लोग निकलते है …. बीजेपी ने देश को 80 वे पायदान पर खड़ा कर दिया है…
बाइट – जीतू पटवारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष


