Connectivity in Focus: India-Central Asian foreign ministers to meet today | भारत-मध्य एशियाई देशों के विदेश मत्रियों की वर्चुअल बैठक आज, कई मुद्दों पर होगी बात

नई दिल्ली: मध्य एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) आज एक वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में कनेक्टिविटी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान (Kazakhstan, Tajikistan, Turkmenistan and Uzbekistan) के विदेश मंत्री इस बैठक में भाग लेंगे, जबकि किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) का प्रतिनिधत्व उसके पहले उप विदेश मंत्री द्वारा किया जाएगा.

अफगान को भी न्यौता
इस बात को ध्यान में रखते हुए कि मध्य एशिया भौगोलिक रूप से अफगानिस्तान के साथ कैसे जुड़ा हुआ है, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार (Mohammed Haneef Atmar) को भी आमंत्रित किया गया है. भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि बैठक में राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक एवं वाणिज्यिक, मानवीय और सांस्कृतिक मुद्दों सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा. 

भारत में ‘लव जेहाद’, फ्रांस में ‘आतंक जेहाद’; मजहबी कट्टरता के खिलाफ क्रांति कब?

कनेक्टिविटी बढ़ाना मकसद
भारत और मध्य एशियाई देश कनेक्टिविटी के साथ-साथ व्यापार बढ़ाने के लिए एक एयर कॉरिडोर शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं. हालांकि, भारत और अफगानिस्तान पहले से ही एयर कॉरिडोर का लाभ उठा रहे हैं, जिसकी मदद से अफगानी उत्पाद नई दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में आते हैं. फोकस अब इस बात पर भी है कि ईरान का चाबहार बंदरगाह (Chabahar port) अफगानिस्तान के रास्ते एशिया तक भारत की कनेक्टिविटी बढ़ाने में कैसे मदद कर सकता है.

INSTC पर चल रहा काम
उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत मनीष प्रभात ने हाल ही में कहा था कि नई दिल्ली इंटरनेशनल नॉर्थ -साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) पर काम कर रही है और उज्बेकिस्तान भी इसका सदस्य बन सकता है. इसके अलावा, भारत और मध्य एशिया के बीच एक हवाई गलियारे पर भी काम चल जा रहा है. 

यह दूसरी बैठक
यह दूसरी भारत-मध्य एशिया वार्ता है, जिसका उद्देश्य नई दिल्ली और मध्य एशियाई देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और रिश्ते मजबूत करना है. भारत-मध्य एशिया वार्ता की उद्घाटन बैठक भारत और उज्बेकिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से 13 जनवरी, 2019 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित की गई थी.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here